दुल्हन के परिजनों ने लिया लव मैरिज का बदला:लुधियाना में दूल्हे की नाबालिग बहन किडनैप की; पहले धमकाया था- तुम्हारी लड़की ले जाएंगे

लुधियाना में लव मैरिज का बदला लेने के लिए दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे की नाबालिग बहन को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे किसी गुप्त ठिकाने पर रख दिया। दूल्हे के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद नाबालिग लड़की को ढूंढा गया। जिन्होंने लड़की को किडनैप किया, उन्होंने धमकी भी दी थी कि तुमने हमारी लड़की से लव मैरिज की तो हम तुम्हारी लड़की लेकर जाएंगे। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के रिश्तेदार बाप-बेटे को अरेस्ट कर लिया है। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी घटना पुलिस बोली- केस दर्ज कर लड़की को छुड़ाया
इस बारे में समराला थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवित्तर सिंह ने कहा कि इस मामले में किडनैपिंग और धमकी का केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को माछीवाड़ा से ढूंढा और परिवार के हवाले कर दिया। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अब दोनों को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *