गौहरगंज दुष्कर्म के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। गुरुवार रात रायसेन पुलिस आप सलमान को भोपाल से गोहरगंज लेकर आ रही थी इसी दौरान रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने आरोपी सलमान का शॉट एनकाउंटर किया जिससे कोली पर में लगी। गोहरगंज के भोजपुर स्थित कीरत नगर के पास हुई इस घटना में आरोपी इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि गुरुवार रात को आरोपी सलमान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। रायसेन पुलिस उसे गोहरगंज लेकर आ रही थी, तभी वह पुलिस हिरासत से भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गोहरगंज थाने लाते समय भोजपुर के पास कीरत नगर में पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई थी। दूसरी गाड़ी में बैठते समय आरोपी सलमान ने पुलिसकर्मी श्यामराज सिंह से बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा। सलमान पर एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। घटना के छह दिन बाद उसे भोपाल के गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया था। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी सलमान को एक चाय की दुकान से पकड़ा था। बाद में उसे गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया था। घायल आरोपी सलमान का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद हैं।


