रांची | महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर दर्ज मामले में 7 फरवरी को फैसला आएगा। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसले की तारीख निर्धारित की है। इस मामले में लक्ष्मण मुंडा, रामचंद्र मुंडा, सुखलाल मुंडा एवं संजय टूटी ट्रायल फेस कर रहे हैं। पुलिस ने 20 फरवरी 2021 को दशम फॉल इलाके के जंगल से महिला का अधजला शव बरामद किया था।


