हिसार से उदयपुर जा रही एक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना जयपुर जिले के दूदू के मौखमपुरा थाना क्षेत्र की है। पालू गांव के पास हुआ हादसा
थाना सीआई सुरेश कुमार ने बताया- शुक्रवार सुबह साढे 5 बजे उदयपुर जा रही एक निजी बस पालू गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में उदयपुर निवासी कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें बिचून के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर
पुलिस ने बताया-बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे में घायल 8 लोगों में से एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक कमल सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्रेन की मदद से बस को सीधा कर साइड में कराकर ट्रैफिक सुचारू किया। सीआई ने कहा-मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …. यह भी पढ़ें
जयपुर-अजमेर हाईवे पर स्लीपर बस पलटी:सावरदा पुलिया के पास हुआ हादसा, 19 यात्री घायल, 6 गंभीर हालत में जयपुर एसएमएस रेफर जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सावरदा पुलिया के पास देर रात एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बस में सवार कुल 19 यात्री घायल हो गए। घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की है, जब बस जयपुर से अजमेर की ओर जा रही थी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)


