दूनी स्कूल के छात्र ने किया जिले का नाम रोशन:कुलदीप प्रजापत ने बनाया मिनी कंप्यूटर, कौशल प्रदर्शन प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल दूनी के 11वीं क्लास के 17 वर्षीय स्टूडेंट कुलदीप प्रजापत ने जिले में नाम रोशन किया है। कुलदीप ने जिले में सोमवार को जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रथम स्थान व्यावसायिक शिक्षा के आईटी एंड आईटीज ट्रेड में मिनी कंप्यूटर बनाने पर मिला है। अब इसका यह मॉडल प्रदेश स्तर पर धूम मचाएगा। संभावना है कि यह प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगा। पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल दूनी के प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वाधान में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक द्वारा व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आयोजित प्रदर्शन में दूनी के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दूनी का नाम रोशन किया है। विद्यालय व्यावसायिक शिक्षा के कौशल मित्र लादू लाल मीणा ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र कुलदीप प्रजापत ने व्यावसायिक शिक्षा के आईटी एंड आईटीज ट्रेड में मिनी कंप्यूटर बनाकर प्रदर्शन करने पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी,परियोजना समन्वयक श्योप्रसाद मीना, सहायक परियोजना सामान्य रामजी लाल मीणा, व्यवसायिक शिक्षा के जिला प्रभारी अनीस अहमद के हाथों समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल के एसएमसी एवं एसडीएमसी द्वारा प्रधानाचार्य, व्यवसायिक शिक्षा में कार्यरत व्यावसायिक टीचर पूजा सेन एवं चंद्रशेखर बैरवा की भी छात्र कुलदीप को मार्गदर्शन देने पर सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *