दूमोदा गांव में आया कब्र बिज्जू:दो लोगों सहित पालतू जानवरों को किया घायल, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर पकड़ा

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगलों से जंगली जानवरों के पेरीफेरी वाले इलाकों में आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में रणथंभौर की फलोदी रेंज के दूमोदा गांव में मंगलवार रात एक कब्र बिज्जू आ गया। कब्र बिज्जू ने यहां पर कुछ पालतू जानवर हो और दो लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर टोडरा फॉरेस्टर सुमन गुर्जर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर पकड़ा कब्र बिज्जू जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9.30 बजे दूमोदा गांव में कब्र बिज्जू आ गया। यहां कब्र बिज्जू में कुछ भैंसों पर हमला कर दिया। इसी दौरान बचाने आए मधुसूदन जांगिड़ पर हमला कर दिया। मधुसूदन की आवाज सुनकर मांगीलाल जांगिड़ उसे बचाने पहुंचे तो कब्र बिज्जू ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों के शोर शराबे की आवाज सुनकर कब्र बिज्जू यहां से भाग गया, लेकिन वह गांव इधर उधर भागता रहा। जिससे यहां भय का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने पिंजरा लगाया और करीब 11.15 बजे कब्र बिज्जू को पकड़ लिया। इस दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मधुसूदन (35) पुत्र मनोहर जांगिड़ को छुट्टी दे दी गई। जबकि मांगीलाल (84) पुत्र राधाकिशन जांगिड़ को जिला अस्पताल में उपचार जारी है। इनपुट- रामसिंह गुर्जर रवाजंना चौड़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *