राजभाषा नीति एवं नियमों की जानकारी विषय पर दूरदर्शन केंद्र जयपुर में हिंदी राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में दूरदर्शन महानिदेशालय के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा) नारायण लाल शर्मा ने कहा कि राजभाषा हिंदी आत्मियता की भाषा है और सरकारी कार्यालयों में इसका प्रयोग व प्रचलन निरंतर बढ़ रहा है। शर्मा ने कहा कि हिंदी एक संपर्क की भाषा है, जो हम सबको जोड़ने का काम करती है। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यालय प्रमुख सतीश देपाल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए केंद्र की राजभाषा गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय ने अपने उद्बोधन ने कहा कि हिंदी के विकास में लोक प्रसारण माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस अवसर पर समाचार प्रमुख मंजू मीणा ने कहा कि भाषा की अपनी एक सुंदरता होती है और अपना एक सौंदर्य होता है। जिसके कारण भाषा विशिष्टताएं लिए हुए होती है! कार्यशाला के अंत में राजभाषा अधिकारी डॉ वासुदेव शर्मा ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया । कार्यशाला का संचालन राजभाषा अनुभाग से जुड़े कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार परिहार ने किया ।
कार्यशाला में उपनिदेशक (अभियांत्रिकी) राजीव कुमार गुप्ता ,सहायक निदेशक (कार्यक्रम) सुरेश चंद्र मीणा, राकेश जैन, सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) मूलाराम चौधरी, रोड़ाराम गोगडीया,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रंगलाल बैरवा समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


