दूरदर्शन में क्रिकेट कमेंटेटर नितेश का विशेष प्रसारण आज

कवर्धा| क्रिकेट कमेंटेटर और खेल समीक्षक नितेश छाबड़ा 15 मई को शाम 4.30 बजे दूरदर्शन रायपुर पर अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में रोल बॉल खेल की कोच अर्चना कौर और छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी परमदीप कौर व इशिका गुप्ता का साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। यह साक्षात्कार 9 मई को रायपुर दूरदर्शन के स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले भी नितेश छाबड़ा ने दूरदर्शन के लिए महिला हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे और उनके कोच का साक्षात्कार लिया था। रायपुर आकाशवाणी से भी उनके खेल आधारित कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित होते हैं। क्रिकेट कमेंट्री में भी उन्होंने प्रदेश में खास पहचान बनाई है। उन्होंने राज्य स्तर की कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में कमेंट्री की है। इस उपलब्धि पर संजीव चंद्रवंशी, युवराज असटकर, विष्णु चंद्रवंशी, आशीष पांडे, दानेश्वर सिंह ठाकुर ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *