दूरदर्शिता और संकल्प का बजट विकास को देगी दिशा: चंद्रशेखर

भास्कर न्यूज | राजिम भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत ₹1.72 लाख करोड़ के बजट को छत्तीसगढ़ के इतिहास का दूरदर्शी, निर्णायक और स्वागत योग्य बजट बताया है। साहू ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को दिशा देने वाला संकल्प-पत्र है।उन्होंने कहा पिछले वर्ष बजट ‘ज्ञान से गति’ थीम पर था, जबकि इस वर्ष बजट ‘संकल्प’ थीम पर है। यह साफ संकेत है कि भाजपा सरकार ने पहले दिशा तय की और अब उसी दिशा में तेज़ी से फैसले लेकर उन्हें जमीन पर उतारने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसानों के लिए कृषि व सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती, महिलाओं के स्वावलंबन और आदिवासी अंचलों में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे ठोस प्रावधान किए गए हैं। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निवेश से गांव-गांव तक विकास पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अस्पतालों के उन्नयन, नए मेडिकल कॉलेज और स्कूल-कॉलेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रावधान प्रदेश की मानव संसाधन क्षमता को बढ़ाएंगे। औद्योगिक पार्कों और निवेश प्रोत्साहन से राज्य में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।उन्होंने कहा, “यह बजट जवाबदेही के साथ लागू होगा और हर घोषणा का असर जमीन पर दिखेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *