दूल्हे को लेने जा रही बग्घी नाले में गिरी- VIDEO:मुरैना में जाम से बचने के लिए शॉर्टकट ले रहा था चालक, घोड़ों समेत पलटा

मुरैना के बड़ोखर ताल के पास बने नाले में रविवार को एक घोड़ा बग्घी अनियंत्रित होकर गिर गई। बग्घी में दो घोड़े जुते हुए थे और उस पर बैठा चालक भी नाले में जा गिरा। यह बग्घी दूल्हे को लेने जा रही थी, लेकिन जाम से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों और बैंड के सदस्यों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बग्घी और घोड़ों को बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रविवार को शादियों की धूम होने के कारण अंबाह बाईपास पर भारी जाम लगा हुआ था। पुरुषोत्तम मैरिज गार्डन में मुरारी सेक्रेट्री की बेटी की शादी थी, जिसके लिए बग्घी दूल्हे को लेने जा रही थी। जाम में फंसने से बचने के लिए चालक ने नाले किनारे वाले कच्चे रास्ते से बग्घी निकालने की कोशिश की। इसी दौरान बड़ोखर बिजली सब-स्टेशन के पास बग्घी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। बिजली घर के पास हुआ हादसा, टला बड़ा खतरा
खास बात यह है कि जिस नाले में बग्घी गिरी, वह बड़ोखर बिजली सब-स्टेशन से सटा हुआ है। गनीमत रही कि नाले के पानी में किसी तरह का करंट नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि बरसात के समय यहां एक बार करंट फैल चुका था। 2 घंटे चली मशक्कत, बग्घी थी खाली
हादसे के वक्त बग्घी खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बैंड के सदस्यों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे की काफी मुश्किलों के बाद घोड़ों और बग्घी को नाले से बाहर निकाला जा सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *