भास्कर न्यूज | बालोद दुर्ग विवि से संबंद्धता प्राप्त जिले के लीड सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित कॉलेजों मंे फर्स्ट सेमेस्टर के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा करने सोमवार को अंतिम मौका है। दुर्ग विवि ने दूसरे चरण में 7 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने निर्देश दिए है। जिसके बाद 8 जुलाई से तीसरे चरण की शुरूआत होगी। शासकीय कॉलेज माहुद बी मंे बीए फर्स्ट सेमेस्टर में 9, बीएससी में 8 स्टूडेंट्स प्रवेश ले चुके है। जबकि बीकॉम में सिर्फ एक स्टूडेंट ने एडमिशन लिया है। यहां तीनों संकाय में 90-90 सीटें है। इस लिहाज से 270 में से 252 सीटें खाली है। तीन संकाय मंे 18 स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया है। कॉलेज प्रभारी प्राचार्य के. साहू का कहना है कि आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स जुलाई माह तक प्रवेश ले सकते है। इस बार कुल तीन चरण में प्रवेश प्रक्रिया के लिए दुर्ग विवि की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। 10 कॉलेज विकल्प के चलते भी कई स्टूडेंट्स प्रवेश लेने नहीं पहुंचे है। इस सत्र प्रवेश के लिए दुर्ग विवि से जारी अधिसूचना अनुसार प्रवेश के लिए 10 कॉलेज का चयन करने विकल्प दिया है। इस वजह से भी स्टूडेंट्स ग्रामीण क्षेत्र में संचालित कॉलेजों में प्रवेश लेने नहीं पहुंच रहे हैं। कॉलेजों में सेकंड सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है। प्रायोगिक व एसईसी 15 जुलाई तक चलेगा। मेरिट सूची में नाम आने पर दोबारा आवेदन नहीं करना होगा अगर पहली या दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आ गया है और सीटें खाली है तो संबंधित स्टूडेंट्स को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। दुर्ग विवि के अनुसार यदि ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी का नाम उसके माध्यम से चयन हुए 10 कॉलेजों में से किसी एक में भी मेरिट सूची में शामिल नहीं है तो उन्हें दोबारा नए सिरे से आवेदन फार्म भरना होगा। हालांकि दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने पहली आईडी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर दोबारा प्रवेश आवेदन फार्म भर सकेंगे। इस बार कुल तीन चरण मंे प्रवेश के लिए शेड्यूल तय हुआ है। बहरहाल दूसरे चरण में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स 7 जुलाई तक जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते है।


