अमृतसर| डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से हिंदू सभा सीसे स्कूल में दूसरी डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रधान राज कुमार साहू की अध्यक्षता में करवाई गई। इसमें 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं चैंपियनशिप का उद्घाटन शिव कुमार शर्मा ने किया। वहीं चैंपियनशिप में विजेता रहे बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलदेव राज बॉक्सर, कोच गगनदीप सिंह, हरजीत कुमार आदि मौजूद थे।


