भरतपुर| भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भरतपुर के शैलेष कौशिक को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी की ओर से जारी सूची में भरतपुर के शैलेष कौशिक को पुनः लगातार दूसरी बार प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शैलेष कौशिक पूर्व में भी भाजपा संगठन में जिले एवं प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे है। जिनमें प्रदेश सह-संयोजक मीडिया सेल भाजपा, संभाग मीडिया प्रभारी, जिला मंत्री भाजपा, जिला प्रवक्ता भाजपा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष भाजपा पाक्षिक प्रकोष्ठ के पद प्रमुख है।


