दूसरी मंजिल से गिरी सवा साल की मासूम, मौत:भोपाल में मां छत पर मोबाइल पर बात कर रही थी, बेटी पहुंचकर रेलिंग से झांकने लगी

भोपाल में 16 महीने की बच्ची दो मंजिला बिल्डिंग की छत से गिर गई। वह मां के पीछे-पीछे सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंच गई थी। वहां रेलिंग से झांकते समय नीचे आ गिरी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बजरिया इलाके के सेमराकलां में शुक्रवार दोपहर की है। प्रशांत नगर के रहने वाले नारायण साहू ने बताया कि पत्नी के मायके से उसकी मां का फोन आया था। वह बात करते हुए छत पर चली गई। बच्ची भी उसके पीछे वहां पहुंच गई थी। मां को पता नहीं चला, बच्ची छत पर थी
नारायण की पत्नी मां से बात करने के बाद सास के पास चली गई। उसे पता ही नहीं चला कि बेटी छत पर है। चार महीने पहले सेलिब्रेट किया था पहला बर्थडे
चार महीने पहले बच्ची का पहला बर्थडे परिवार ने घर में ही सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। काव्या की बड़ी बहन वंशिका 4 साल की है। मां गृहिणी हैं। हादसे के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *