दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने करंट लगाकर मार-डाला:हाथ-पैर बांधकर बिजली तार टच कराया, तड़प-तड़पकर गई जान, बलरामपुर में अर्धनग्न मिली थी लाश

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने पति को करंट लगाकर मार डाला। 29 जुलाई की रात पत्नी ने पति को घर बुलाया। उसके हाथ-पैर बांधे और करंट प्रवाहित तार को शरीर पर टच कर दिया। पति ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक मनोज गुप्ता (50 साल) ने शादी के 27 साल बाद एक दूसरी युवती से शादी कर ली थी। वह युवती साथ अलग किराए के मकान में रह रहा था। विवाद के बाद पति ने अपनी पूरी संपत्ति पहली पत्नी के नाम कर दी थी। लेकिन पहली पत्नी 1 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। मनोज गुप्ता की लाश बुधवार रात अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई मिली थी। पत्नी ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पत्नी बेहोश होने का नाटक करने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पहले देखिए ये तस्वीरें- पंडो युवती से की थी दूसरी शादी मनोज गुप्ता (50 साल) की पहली शादी 27 साल पहले पार्वती गुप्ता (45 साल) से हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की वह शादी कर चुका है। एक बेटी की शादी पिछले साल ही हुई है। उसी गांव की एक पंडो युवती मनोज के घर रहकर पढ़ाई करती थी। करीब 2 साल पहले 2023 में मनोज गुप्ता ने उस युवती (22 साल) से दूसरी शादी कर ली। युवती अभी सरकारी टीचर है। मनोज गुप्ता खेती किसानी के साथ-साथ कृषि उत्पादों का व्यापार करता था। 1 करोड़ की डिमांड, कर रहे थे प्रताड़ित दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी और बच्चों ने आपत्ति की तो मनोज ने घर छोड़ दिया था। वह पंडो युवती के साथ किराए के मकान में रह रहा था। फिर भी विवाद हुआ तो पति ने अपनी पूरी संपत्ति, जमीनें, दुकान, किराए में चलने वाली गाड़ियां भी पहली पत्नी-बच्चों के नाम कर दी थी। जानकारी के मुताबिक मनोज गुप्ता के दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी और बच्चे 1 करोड़ रुपए की डिमांड कर रहे थे। देर रात लगाया करंट, हो गई मौत पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की रात 1 बजे पार्वती गुप्ता ने मनोज गुप्ता को करंट लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसी ने हादसा बताकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पार्वती गुप्ता ने खुद को बीमार बताया। उसे बेहोशी की हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के दौरान बेटा, बेटी-दामाद कहा थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले की जांच जारी- TI बलरामपुर टीआई भूपेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता के हाथ-पैर बंधे हुए थे। शुरुआती जांच के अनुसार करंट लगाकर हत्या की गई है। आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि घटना में कौन-कौन शामिल थे। ……………………… छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड के साथ कार में पकड़ाया पति, पत्नी ने पीटा…VIDEO:कोरबा में चौपाटी घुमाने लाया था वकील; घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। वकील कार से अपनी प्रेमिका को घुमाने लाया था। इसी दौरान वहां उसकी पत्नी पहुंच गई। दोनों के बीच कहासुनी और बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *