दूसरे दिन हुई मऊगंज में मिले शव की पहचान:सतना का एंबुलेंस चालक निकला मृतक; पुलिस को हत्या की आशंका

मऊगंज जिले में मंगलवार को सड़क किनारे मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक सतना जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस चालक लाला उर्फ सुधीर दहिया था। उसके शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका है। डगडौआ गांव के पास मिला शव मऊगंज थाना क्षेत्र के डगडौआ गांव के पास मंगलवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। गहरे चोट के निशान देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू किए। दूसरे दिन परिजनों ने की पहचान परिजनों की मदद से बुधवार दोपहर शव की पहचान हो सकी। युवक के पिता रमेश दहिया सतना से मऊगंज पहुंचे और बेटे की पहचान की। रमेश दहिया ने बताया कि उनका बेटा 29 दिसंबर को रीवा जाने के लिए घर से निकला था। चोरहटा बायपास पर उसने अपने जीजा से मुलाकात की और फिर दो दोस्तों के साथ चला गया। 30 दिसंबर को उसका शव डगडौआ गांव के पास मिला। पुलिस जांच में हत्या की आशंका मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए दोनों साथियों की तलाश साइबर सेल की मदद से की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *