गढ़वा | गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला गांव निवासी कृपाराम का पुत्र सुदर्शन राम पर पेड़ गिरने से घायल हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव में पेड़ कट रहा था। इस दौरान पेड़ सुदर्शन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर रूप से चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


