दूसरों की प्रॉपर्टी अपनी बताकर बेची, ठगे 17 लाख:जमीन के निकले 5 मालिक; झाबुआ में आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ जिले में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दूसरों की जमीन को अपनी बताकर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में जावेद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 17 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। मामला रेशमा कुरैशी और जाकिर कुरैशी से जुड़ा है। दोनों ग्राम बिलिडोज में एक प्लॉट खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनका संपर्क जावेद खान से हुआ। जावेद ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए 42 लाख रुपए में सौदा तय किया। गवाहों की मौजूदगी में उसने दो किस्तों में पीड़ितों से कुल 17 लाख रुपए ले लिए। रजिस्ट्री कराने की बात पर सामने आया मामला रेशमा और जाकिर ने जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर पीड़ितों ने जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में सामने आया कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, उसके असली मालिक शहर के पांच अन्य लोग हैं और जावेद का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित परिवार को धमकाने लगा आरोपी धोखाधड़ी सामने आने के बाद आरोपी ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ित परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस गिरफ्त में आरोपी पुलिस ने जावेद खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे ने शनिवार शाम को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उसने इस तरह की और कितनी धोखाधड़ी की है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *