आम नागरिकों के दम पर ही आज इंदौर लगातार सात बार से स्वच्छता में नंबर वन है। इसकी सबसे बड़ी वजह सफाई की आदत है। लोगों की यही अच्छी आदत शहर के सुगम ट्रैफिक के लिए भी चाहिए। क्योंकि सड़कों पर ट्रैफिक जाम का एक सबसे बड़ा कारण रोड पर वाहन खड़े करना भी है। ‘बस दो मिनट…’ आने का बोलकर वाहन खड़े करने से शहर के कई रास्ते 30 फीसदी से लेकर 60% तक अवैध पार्किंग की भेंट चढ़ जाते हैं। इसका नतीजा ट्रैफिक जाम के रूप में आमजन को ही भुगतना पड़ रहा है। जबकि सड़क सुरक्षा समिति ने भी सुगम ट्रैफिक के लिए प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का एक संयुक्त दल बनाया है, लेकिन इतने प्रयासों के बाद भी शहर की कई मुख्य सड़कों से ट्रैफिक में निकलने में परेशानी आती है। इसकी बानगी के रूप में शहर की सबसे प्रमुख सड़क एमजी रोड का ही हाल देखिए।
राजबाड़ा से पलासिया चौराहे तक एमजी रोड पर कई जगह 30% तो कई जगह आधे से ज्यादा सड़क पर वाहन पार्क रहते हैं। जबकि यह रोड कहीं 60, 80 तो कहीं 100 फीट तक चौड़ी है, फिर भी ट्रैफिक जाम होता है। इसी तरह के हालात शहर की कई प्रमुख सड़कों पर हैं, जहां अवैध पार्किंग के कारण वाहन चालक रोज ट्रैफिक जाम की परेशानी भुगत रहे हैं। जिम्मेदारों को इसके लिए सख्ती करने की जरूरत है। कुछ स्थान, जहां शहर में यह स्थायी परेशानी समाधान- जयवंत होलकर, मास्टर प्लान विशेषज्ञ


