देचू में पानी की टंकी पर चढ़कर युवा कर रहे:पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने का किया विरोध, जनप्रतिनिधियों को भी करवा चुके अवगत

जोधपुर में पानी की सप्लाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए टंकी पर चढ़ गए। घटना देचू की सेखाला तहसील के कनोडिया पुरोहितान के राजस्व ग्राम प्रेम सिंह नगर की है। यहां स्थित एक पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
युवाओं का कहना है कि टंकी से पानी की सप्लाई एक निजी कम्पनी के ठेकेदार के जिम्मे है और वे ठीक से कार्य नहीं कर रहा। पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होने से वह पिछले कई महीनो से परेशान है। जिसको लेकर जलदाय विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया था। ग्रामीण सेवा सीहोर में भी इस समस्या को लेकर के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नही हुआ। इससे परेशान होकर वे से प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की तरफ से गांव में कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *