देर रात फिर बजी पालाना घर की घंटी:पालने में मिली नवजात प्रीमैच्योर बच्ची, हालत सीरियस-इलाज जारी

भीलवाड़ा में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सालय इकाई के पालना गृह पर किसी अज्ञात ने एक नवजात बच्ची को आधी रात में छोड़ दिया। देर रात पालना गृह की घंटी बजते ही चिकित्सा कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और बच्ची को संभाला। फिलहाल प्रीमैच्योर होने के कारण मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। मासूम बच्ची को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय इकाई के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मातृ एवं शिशु चिकित्सालय इकाई की इंचार्ज डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि पालना गृह की देर रात की घंटी बजी जिसके बाद चिकित्साकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे जहां नवजात बच्ची मिली। बच्ची को तुरंत अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती किया गया। नवजात बच्ची का वजन 1 किलो 400 ग्राम है। समय से पहले बच्ची का जन्म हुआ है। प्रीमैच्योर होने के कारण मासूम की हालत गंभीर है और इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *