देर रात 41 आरएएस अफसरों के तबादले, 20 SDM बदले:कई अधिकारियों के एक दिन बाद फिर ट्रांसफर, 5 के तबादले निरस्त

राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 41 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। कई आरएएस अफसरों का एक दिन बाद फिर तबादला कर दिया गया है, जबकि 5 के ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं। 20 उपखंडों के एसडीएम बदले गए हैं। जयपुर जेडीए में उपायुक्तों में फेरबदल किया गया है। तुलिका सैनी को बीआईपी के अतिरिक्त आयुक्त से राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड में संयुक्त सचिव पद पर पोस्टिंग दी गई है। मेघना चौधरी को आयुर्वेद विभाग से डीआईजी स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन अजमेर लगाया है। अनिल कुमार पालीवाल को राज्य महिला आयोग के उप सचिव से एमबीएम यूनिवर्सिटी जोधपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है। पालीवाल का एक दिन बाद ही तबादला कर दिया गया है। जयपुर जेडीए में 5 उपायुक्त लगाए
जयपुर जेडीए में उपायुक्तों को बदला गया है, 5 आरएएस अफसरों को जेडीए में उपायुक्त लगाया है। खेल विभाग के उप सचिव राजेंद्र सिंह-2 बांसवाड़ा, एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल के तबादले जयपुर जेडीए में उपायुक्त के पद पर किए हैं। चौथ का बरवाड़ा एसडीएम दामोदर सिंह, कर्मचारी चयन बोर्ड के उप सचिव संजय कुमार गोरा और अजमेर विकास प्राधिकरण उपायुक्त अनुज भारद्वाज को जेडीए जयपुर के उपायुक्त के पद पर लगाया है।
जयपुर जेडीए की उपयुक्त ओमप्रभा का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव पद पर किया है। अजमेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त बदले
जोधपुर नगर निगम के उपायुक्त जयपाल सिंह राठौड़ को अजमेर विकास प्राधिकरण में उपयुक्त लगाया है। बारां के डीएसओ अनिल कुमार चौधरी का तबादला उपयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण के पद पर किया गया है।
पांच आरएएस अफसरों के एक दिन बाद ही तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। मधुलिका सिमर का सहायक कलेक्टर जोधपुर से एसडीओ लोहावट, निशा मीना का संयुक्त सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ग्रुप से प्रोजेक्टर डायरेक्टर एनएचएम, शिप्रा जैन का सहायक कलेक्टर बस्सी से एसडीओ खंडेला, राम सिंह राजावत का एसडीओ बांदीकुई से उप सचिव देवनारायण बोर्ड और श्यामसुंदर बिश्नोई का उपयुक्त जेडीए जयपुर से एसडीओ लूणी के पद पर किया गया ट्रांसफर निरस्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *