देर रात 7 दुकानों में लगी आग:20 लाख का सामान जलकर राख, दुकानों के अंदर हुए कई धमाके, 3 दमकल ने पाया आग पर काबू

भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल के सामने 7 छप्परपोश दुकानों में आग लग गई। घटना देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर हुई। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना पर 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना आरबीएम अस्पताल के सामने बिल्कुल सामने की है। छप्परपोश दुकानों के मालिकों ने दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश ने बताया कि रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर अचानक एक दुकान में लगी थी। उसके बाद धीरे-धीरे आग फैलती गई और आग ने आसपास की दुकानों में फैल गई। देखते ही देखते 7 दुकानों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। आग से दुकानों में रखे फ्रीज और बाकी का सामान भी जलने लगा। आग से दुकानों से धमाकों की आवाज आने लगी। जिसके बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर एक के बाद 3 दमकल की गाड़ियां पहुंची। जिन्होंने करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पाया। रात 3 बजे दुकानों के अंदर आग धधकती रही। दुकानों के मालिकों के कहना है कि सभी दुकानों के अंदर रखा करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग में 14 फ्रीज, परचून का सामान, जूस निकालने की मशीनें, नकदी सहित काफी सामान जलकर राख हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *