देवगहन के मंदिर में पूजा करने पहुंचे 45 ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला

बालोद| बुधवार को अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगहन मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व पर पूजा करने पहुंचे 45 ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही मुनी बाबा मंदिर पहुंचे, मधुमक्खियों ने हमला किया। जिसके बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही। घायलों को सीएचसी अर्जुन्दा में भर्ती कराया गया है। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित मुनी बाबा मंदिर में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पूजा करने पहुंचे थे। धूप-हवन से उठा धुआं मंदिर के पास पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंच गया। जिसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि कुछ की हालत चिंताजनक है। जिन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सूचना मिलते ही विधायक कुंवर सिंह निषाद, तहसीलदार प्रीतम साहू और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन अब मंदिर परिसर से मधुमक्खी के छाता को हटाने की तैयारी कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *