देवगहन में पीएम आवास को लेकर मामला गरमाया:पूर्व सरपंच सहित चार लोगों के बीच विवाद, मारपीट, जुर्म दर्ज

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम देवगहन में पूर्व सरपंच सहित चार लोगों के बीच विवाद व मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच लोकेन्‍द्र साहू ने जानकारी दी है 28 अप्रैल को शैलेन्द्र दास घर में आकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भतीजा राजू दास एवं बड़ा भाई बल्दू दास मकान बना रहा है। जमीन विवाद की स्थिति है। जिसके बाद उसके घर के पास जाकर देखा तो सरपंच तुमेश्वर ठाकुर,पंच पोषू राम,भगेश्वनर साहू, कमलेश निषाद खड़े थे। जमीन की नाप पटवारी से करवाकर मकान का निर्माण नियमानुसार करवाने कहा तो राजू ने दखल दे रहे हो कहकर जान से मारने की धमकी दिया। लिकेश्वर, गणेश साहू ने गाली गलौज किया। बड़े पिता मिथलेश साहू के खिलाफ शासन प्रशासन से बार-बार शिकायत करते हो कहकर हाथ व मुक्का से मारपीट कर गिरा दिया। वहीं लिकेश्‍वर साहू ने जानकारी दी है कि भाई प्रेमचंद उर्फ गणेश साहू गांव के घुमयारिन चौक के पास बातचीत कर रहे थे। इस दौरान राजू दास के मकान के पास लोकेन्द्र साहू आकर राजू दास से किसी बात पर वाद विवाद करने लगा। कुछ देर बाद हम लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। अर्जुन्दा थाने में पूर्व सरपंच सहित 4 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *