देवघर में जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर स्थित शंकरपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत आधुनिकीकरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए कई नए बदलाव स्टेशन के विकास पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। देवघर एम्स के नजदीकी रेलवे स्टेशन के रूप में शंकरपुर हॉल्ट को विकसित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं। पार्किंग की व्यवस्था की गई स्टेशन पर अब यात्री शेड, डिजिटल टाइम टेबल के लिए लाइटेड साइनेज और सुविधायुक्त प्लेटफॉर्म हैं। अंडरपास, आधुनिक टिकट काउंटर और वेटिंग हॉल बनाए गए हैं। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। फुट ओवरब्रिज का नवीनीकरण किया गया है। कई ट्रेनों का होगा यहां ठहराव स्टेशन पर नई बिल्डिंग, शौचालय और दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए गए हैं। पर्यावरण के अनुकूल साफ-सुथरा परिसर तैयार किया गया है। एम्स आने वाले मरीजों और डॉक्टरों की सुविधा के लिए यहां कई ट्रेनों का ठहराव होगा। लंबी दूरी की ट्रेनें भी यहां रुकेंगी। रेलवे नेटवर्क को भी आधुनिक बनाया गया है।


