देवघर एम्स में 21 जून से इमरजेंसी सेवा:41 विभाग और 400 डॉक्टरों की टीम तैयार, इमरजेंसी बिल्डिंग पूरी तरह तैयार

देवघर एम्स में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इमरजेंसी सेवा की शुरुआत होगी। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे इसका शुभारंभ करेंगे। निशिकांत दुबे ने बताया कि एम्स में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इससे गंभीर मरीजों को दिल्ली या वैल्लोर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इमरजेंसी बिल्डिंग पूरी तरह तैयार है। मरीजों को मिल रही ओपीडी की सेवा वर्तमान में देवघर एम्स में रोजाना 1700 से अधिक मरीज ओपीडी सेवा का लाभ उठा रहे हैं। ये मरीज झारखंड, बिहार, बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से आते हैं। 16 ऑपरेशन थिएटर में हो रही सर्जरी अस्पताल में 41 विभाग कार्यरत हैं। लगभग 400 डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। 16 ऑपरेशन थिएटर में जटिल सर्जरी की जा रही हैं। जल्द ही ऑन्कोलॉजी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज भी शुरू होने की संभावना है। एम्स अब पूर्ण क्षमता से कार्यरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *