देवघर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल:बाबा बैद्यनाथ के किए दर्शन, कहा- पशुपालन और आधुनिक खेती से बदलेगी किसानों की किस्मत

मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि केवल परंपरागत खेती से किसानों की आय में वांछित वृद्धि संभव नहीं है। मछली पालन और मुर्गी पालन से आय बढ़ा सकते हैं मंत्री ने बताया कि किसान मछली पालन, मुर्गी पालन, सुअर पालन और बत्तख पालन जैसी गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। साथ ही ड्रिप इरीगेशन का उपयोग कर पानी की बचत के साथ फूल-फलों की खेती, प्राकृतिक और जैविक खेती से भी अतिरिक्त आमदनी की जा सकती है। उन्होंने झारखंड के किसानों को वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान का महत्व समझाते हुए कहा कि इससे 90% बछिया पैदा होने की संभावना रहती है, जबकि प्राकृतिक गर्भधारण में 50% बैल और गाय पैदा होते हैं। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि वे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ उनका 11वां ज्योतिर्लिंग था और अंतिम ज्योतिर्लिंग के दर्शन वे फरवरी में करेंगे। इस अवसर पर प्रो. राजीव रंजन सिंह सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *