देवघर में झाड़ियों में मिली किशोरी की लाश:दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शव काफी हद तक सड़ चुका था

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया। शव चित्तोलोढ़िया गांव के बेल्डिंग मोड़ के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था। शव की हालत से पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव काफी हद तक सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी, जिससे यह माना जा रहा है कि हत्या कुछ दिन पहले की गई है। पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो और शव को यहां फेंक दिया गया हो। पुलिस ने आसपास के थानों को मृतका की तस्वीर भेजी है और लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *