देवघर में इस्कॉन मंदिर द्वारा शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत शिवलोक परिसर से हुई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ को खींचा। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा यात्रा का समापन इस्कॉन देवघर के डाबर ग्राम स्थित परिसर में होगा। वहां विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन देवघर के प्रवक्ताओं ने भगवान जगन्नाथ की महिमा और उनके दर्शन के महत्व के बारे में बताया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई।


