देवघर में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:जमीन विवाद में हत्या की आशंका, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्दा पाथर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक पेड़ पर 24 वर्षीय अंजन कुमार मंडल का शव लटका मिला। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाया: भाई मृतक के भाई विकास कुमार मंडल ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पड़ोसी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। इसी जमीन विवाद के चलते पहले अंजन की हत्या की गई। फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं: परिजन परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। पहले भी जमीन विवाद के मामले में पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं था। काफी प्रयासों के बाद ही थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सुबह में ही पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *