देवघर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा:बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन किया; बंगाल साधने की तैयारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम देवघर पहुंचे। वे अपने दो दिवसीय प्रवास पर देवघर पहुंचे हैं। आज उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने कहा पूजा के बाद हमें तो ऊर्जा मिली है, उसे मैं संजो कर ले जा रहा हूं। जिसे मैं देश की तरक्की और प्रगति में लगा सकूं। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार की शाम भाजपा कोर कमेटी की बैठक देवघर सर्किट हाउस में की। जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने और गांवों में प्रवास करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के प्रतिभाशाली और क्षमतावान कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव जाकर बताएं। पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे भाजपा पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। पार्टी का कार्यालय देवघर के ठादाढ़ी दुलमपुर में बना है। यह पांच मंजिला है। जिसे पूरी तरह से सजा कर रखा गया है। भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा न केवल देवघर कार्यालय बल्कि वहीं से ऑनलाइन माध्यम से गुमला जिला के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वहीं जिला के 12 बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। जेपी नड्डा के इस दो दिवसीय झारखंड दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के मुताबिक देवघर से पूरे राज्य के 24 जिले के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर ग्रास रूट पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। बंगाल साधने की तैयारी विधानसभा चुनाव होने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब पार्टी का मुखिया राज्य पहुंचे हैं। भव्य पार्टी कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा न केवल संथाल में खुद को मजबूत करना चाह रही है, बल्कि यहीं से पश्चिम बंगाल में भी कार्यकर्ताओं को संगठन और बंगाल चुनाव को देखते हुए संदेश देने की तैयारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *