देवघर में लव ट्राइंगल को लेकर चाकूबाजी:एक महिला पर दो पुरुषों का दावा, गुस्से में चाकूमार किया घायल, आरोपी बोला- मैं ऑरिजनल पति

देवघर जिले की प्रोफेसर कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादीशुदा महिला के पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय सूरज दास के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला ने किसी तरह अपने घायल पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। आरोपी ने खुद को बताया महिला का पति महिला ने बताया कि आरोपी कुंदन नामक युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। कई बार उसे झांसे में लेने की कोशिश कर चुका था। आरोप है कि कुंदन ने सूरज को रास्ते से हटाने के इरादे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह बीच-बचाव किया और पति को अस्पताल ले गई। घटना के बाद नया मोड़ तब आया जब आरोपी कुंदन भी अस्पताल पहुंच गया और दावा किया कि वह महिला का असली पति है। कुंदन ने बताया कि एक साल पहले उसने विधिवत रूप से उसी महिला से शादी की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने सूरज पर चाकू से वार किया, लेकिन उसने इसे आत्मरक्षा में किया गया हमला बताया। कुंदन का कहना था कि जब उसने महिला को सूरज के साथ देखा तो गुस्से में आ गया और विवाद बढ़ गया। दोनों युवक आपस में पुराने दोस्त कुंदन ने यह भी दावा किया कि सूरज उसका पुराना दोस्त है। इस पूरे मामले में वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि कुंदन घायल सूरज और उसकी पत्नी के पीछे-पीछे अस्पताल तक पहुंच गया था और वहां भी उसने खुद को महिला का पति बताते हुए हंगामा किया। इधर, महिला ने कुंदन के दावों को सिरे से खारिज किया। कहा कि उसकी शादी सूरज से ही हुई है। वह कुंदन को पहले से जानती जरूर थी, लेकिन उसका दावा पूरी तरह झूठा है। महिला का कहना है कि कुंदन पिछले कुछ महीनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके पति पर हमला कर दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं समाचार लिखे जाने तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी है। घायल सूरज का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *