देवघर में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत:मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पिछले साल हुई थी शादी

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के जगमानिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान तनुजा खातून, पति शापजुल अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि तनुजा की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी और अभी विवाह को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। मायके पक्ष के अनुसार, शादी के बाद से ही तनुजा को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन ससुराल वालों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। इसी बीच अचानक तनुजा की मौत की खबर मायके वालों को मिली। सूचना मिलते ही जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मायके पक्ष ने पति शापजुल अंसारी सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *