देवघर शहर में महिला और लड़कियों से चेन छिनतई की घटना को रोकने के लिए सेक्टर पुलिसिंग की शरुरूआत एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर शुरू हुई है। इसके तहत शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है और उसकी जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी को दी गई है। संबंधित सेक्टर के इंचार्ज डीएसपी को सिविल और यूनिफॉर्म फोर्स दोनों उपलब्ध कराया गया है। अलग से सेक्टर में पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की गई है। जिस सेक्टर में चेन छिनतई की घटना घटेगी, उस सेक्टर के पुलिस अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे और उन्हें ही बदमाशों को पकड़ना भी होगा। सेक्टर पुलिसिंग के तहत ऐसे काम करेगी पुलिस सेक्टर इंचार्ज डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं से चेन छिनतई न हो, इसका पहले प्रयास करें। अगर घटनाएं होती है तो प्राथमिकता के आधार पर वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करें। देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा देवघर पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए चेन छिनतई की घटना को रोकने के लिए सेक्टर पुलिसिंग की शरुआत की गई है। एसपी ने कहा कि महिलाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चेन छिनतई को रोकना देवघर पुलिस की टॉप मोस्ट प्रायोरिटी है।


