देवरबीजा में कलश यात्रा निकाली श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू

देवरबीजा| नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन देवांगन परिवार कर रहा है। घनश्याम प्लाजा प्रांगण में रमेश भाई ओझा के शिष्य भागवत आचार्य पंडित सुशील राजेश महाराज लोगों को कथा सुनाएंगे। गुरुवार को इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। महामाया मंदिर से पूजा अर्चना कर गांव का भ्रमण किया। इसके बाद वापस कथा स्थल पहुंचे। जहां आरती कर कलश यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में आयोजनकर्ता कामदेव देवांगन, रामाधार तोमर, सरपंच सुनीता नोहर देवांगन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *