देवरानी ने जेठानी के सिर पर पत्थर मारा, मौत:लहूलुहान हालत में छोड़कर भागी; जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा

कोटा में जमीनी विवाद में देवरानी ने जेठानी की हत्या कर दी। आरोपी देवरानी ने कहासुनी के बाद गुस्से में जेठानी के सिर पर पत्थर मार दिया और खेत में लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गई। दोनों के बीच परिवार की जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे रामगंज मंडी कस्बे के चेचट थाना इलाके की है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया- मोड़ी बाई निवासी अलोद गांव ने अपनी जेठानी शांति बाई (55) पत्नी नंदकिशोर के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर रहे हैं। बंटवारे को लेकर हुई थी कहासुनी
शांतिबाई के बेटे दिनेश ने बताया- हमारा खेतीबाड़ी का काम है। इन दिनों खेतों में काम चल रहा है। मेरी मां अलसुबह ही खेत में चली गई थी। सुबह करीब 9 बजे हमारे खेत में काम करने वाले कैलाश का फोन आया। उसने कहा- तुम्हारी मां खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी है। दिनेश ने बताया- खेत में जाकर देखा तो, मां अचेत थी और सिर से खून निकल रहा था। मां को चेचट हॉस्पिटल लेकर गया और परिवार व पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मां को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी हो गई। चाची ने मां के सिर पर मारा पत्थर
दिनेश ने आरोप लगाया कि सुबह खेत पर मां और चाची का झगड़ा हुआ था। जमीन बंटवारे को लेकर चाची मोड़ी बाई ने गाली-गलौज की। इसके बाद मां के सिर पर पत्थर मारकर भाग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *