भास्कर न्यूज | कांकेर/दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा कांकेर के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तीनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र पीठासीन अधिकारी केएल उइके के समक्ष जमा किए गए। अध्यक्ष पद के लिए आजीवन सदस्य अंतागढ़ के देवराम नाग ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए लखनपुरी के लीलाराम सेन तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सरोना के लोकेश साहू ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन के दौरान विशेष बात यह रही कि तीनों उम्मीदवारों के प्रस्तावक एवं समर्थक अलग-अलग तहसीलों के मतदाता रहे। नामांकन प्रक्रिया के समय लखनपुरी, सरोना, अंतागढ़ तथा कांकेर के मतदाता उपस्थित रहे। नामांकन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। वहीं मतदान की तिथि, मतगणना व परिणाम 12 फरवरी को होगी। इसके पूर्व करणसिंह द्वारा अध्यक्ष पद के लिए अकेले ही नामांकन पत्र जमा किया गया था, जिनके प्रस्तावक एवं समर्थक भानुप्रतापपुर तहसील के मतदाता रहे। बताया गया कि शेष दो पदों के लिए नामांकन पत्र अंतिम तिथि तक जमा कराए जाने की संभावना है। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान दिवस पर पर्यवेक्षक के रूप में संभागीय अध्यक्ष जीएस पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पीठासीन अधिकारी केएल उइके ने दी।


