देवरिया में चप्पल पर थूककर चटवाया, बेल्ट से पीटा:घर पर पत्थर फेंके, गेट तोड़ने की कोशिश, युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा

देवरिया में चार लड़कों ने एक युवक को लात-घूसों से पीटा। बेल्ट से भी मारा। चप्पल पर थूककर उसे चटवाया। पीड़ित हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद आरोपियों ने रात में पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। घर पर पत्थर चलाए। गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास गांव में 29 नवंबर को हुई, लेकिन इसका वीडियो आज सामने आया। युवक की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गोबराई खास गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत में लिखा- 29 नवंबर को दोपहर 3 बजे मेरा बेटा बाजार जा रहा था। रास्ते में सकरापार और गोबराई गांव के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। बेटे ने विरोध किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने बेल्ट और चप्पलों से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने चप्पल पर थूककर उसे चटवाया। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया। घटना से मेरे बेटे की बहुत बदनामी हुई। वह बहुत तनाव में है। घटना के बाद दबंगों ने उसी रात घर पर धावा बोल दिया। मेरे घर के बाहर 6 युवक जमा हो गए। पथराव शुरू कर दिया। दबंगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। डर के कारण हम लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वे फरार हो गए। दो बार हुए हमले से परिवार सहमा है। वीडियो सामने आने के बाद से इलाके में तनाव ग्रामीणों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में दबंगई कर रहा है, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से इनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से इलाके में तनाव है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया- तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ——————————- ये खबर भी पढ़िए… महिला के शव के आंख-कान खा गए चूहे, झांसी में मॉर्च्युरी में रखा था; बॉडी पर कॉकरोच चल रहे थे झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में चूहे महिला की लाश के कान और आंख खा गए। शव पर कॉकरोच रेंग रहे थे। परिजन जब पोस्टमॉर्टम कराने के लिए डेडबॉडी लेने मॉर्च्युरी पहुंचे। तब वो लाश की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *