अमलीडीह/भखारा| सौराबांधा (सिलौटी) निवासी देवश्री पिता केवल सिंह नेताम ने आल इंडिया बार काउंसलिंग परीक्षा में सफलता हासिल कर अधिवक्ता के रूप में चयनित हुई है। बीते दिनों परीक्षा परिणाम जारी हुआ। देवश्री नेताम वर्तमान में रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही है। महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों पर लोगों की विशेष कानूनी मदद कर रही है।


