देवसर जोगिनी पुल से 20 फीट नीचे गिरी बाइक:सिंगरौली में हेलमेट से बची राइडर की जान, अधूरे एनएच 39 निर्माण से बढ़ रहे हादसे

सिंगरौली के देवसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर देवसर-जोगिनी पुल से एक बाइक लगभग 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार संदीप सेन गंभीर रूप से घायल हेलमेट की वजह से सुरक्षित बच गए। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं है। घटना शनिवार दोपहर की है। हेलमेट से बची राइडर की जान, सिर्फ हल्की खरोंचें आईं संदीप सेन ने बताया कि वे अपने घर में शादी के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देने देवसर जा रहे थे। जोगिनी पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक फिसल गई और सीधे पुल से नीचे जा गिरी। संदीप ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें केवल हल्की खरोंचें आईं। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर अधूरे निर्माण से हो रहे हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, सीधी-सिंगरौली को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पिछले 14 सालों से निर्माणाधीन है, लेकिन कार्य अब तक अधूरा है। जगह-जगह गड्ढे, अधूरे पुल और खराब डायवर्जन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क निर्माण की गति धीमी है। इस हादसे ने प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़े हादसों की आशंका बनी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *