देवास में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद, प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 5 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों तीन दिन की अवकाश
शहर में सोमवार को भी घने कोहरे का असर जारी रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। नए साल की शुरुआत से ही ठंड बढ़ गई है, और अब दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जिला प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। देवास जिले के अंतर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, आंगनवाड़ी, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध शैक्षणिक संस्थाओं में नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 05 से 07 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। 2 दिन से घना कोहरा
रविवार को सुबह से रात तक कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 100 मीटर तक सीमित हो गई थी। तेज सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।


