देवास में बाबा साहब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शहर जिला कांग्रेस ने मनाया। इस अवसर पर उज्जैन चौराहे स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को अधिकार संपन्न बनाया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने संविधान के जरिए हमें वह प्रजातंत्र और स्वतंत्रता दी, जिसमें हम अपनी बात रख सकते हैं और स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं। बाबा साहब ने शिक्षा को अधिकार बनाने की थी पहल नेताओं ने बाबा साहेब के शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने युवाओं से शिक्षा को अपना अधिकार बनाने का आह्वान किया था, जिसका परिणाम है कि आज भारत सुशिक्षित देशों में गिना जाता है। यह आह्वान किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए था। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर देश के हर वर्ग को साथ लेकर काम करेंगे। इसे उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, गुरुचरण सिंह सलूजा, नज़र शेख़, ज्ञान सिंह दरबार, विक्रम मुकाती, डॉ. मंसूर शेख, भागीरथ मालवीय, अनिल गोस्वामी, कल्याण सिंह पवार, निलेश वर्मा, मनोज सांगते, अजय सिंह राजोदा, राजेश राठौर, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह, पंकज धारू, महेंद्र धारू, मदनलाल जेठवा, सुजीत सांगते, श्रीकांत खरे, गुल्लू मंगानी, दीपेश हरोडे, राजेश देवड़ा, कल्लू भाई, राष्ट्रीय हाफिज घोसी, आरिफ़ मेव, डेनी पहलवान, मोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


