देवास भाजपा जिलाध्यक्ष बने रायसिंह सेंधव:संघ और विधायकों की सहमति के बाद लगी मुहर, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं

देवास भाजपा को लंबे इंतजार के बाद नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रायसिंह सेंधव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, आरएसएस और संगठन की स्वीकृति के साथ-साथ जिले के विधायकों की भी सहमति के बाद सेंधव के नाम पर मुहर लगी। सेंधव का राजनीतिक और सामाजिक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वे देवास में दो बार विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के भी दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि देवास-हाटपीपल्या विधानसभा सीट से चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। शैक्षणिक क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है, जहां वे देवास के विजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लंबे समय तक प्राचार्य के पद पर रहे। वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत सेंधव की नियुक्ति से पहले सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा चल रही थी। लेकिन अंततः संगठन ने उनके अनुभव और क्षमताओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *