देवास के केला देवी चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में आग लग गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे पहले एटीएम से धुआं उठता देखा गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की टीम ने समय पर पहुंचकर आग के फैलने को रोक दिया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और बैंक की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। समय पर कार्रवाई के कारण किसी बड़े नुकसान या हादसे से बचा जा सका।


