देवास में दोस्त ने की दोस्त की हत्या:आलू का खेत दिखाने के बहाने बुलाया था, लोहे के पाइप से सिर कुचला

देवास की कमलापुर पुलिस ने शुक्रवार को एक अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। बताया गया कि मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने मित्र को आलू का खेत दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। यह मामला 1 फरवरी 2026 को सामने आया था, जब ग्राम भमोरी के समीप जंगल में 35 वर्षीय सतीश पाटीदार का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में यह अज्ञात हत्या का मामला लग रहा था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर संदेही जितेन्द्र पाटीदार को हिरासत में लिया। लोहे के पाइप से किया था वार
पूछताछ के दौरान आरोपी जितेन्द्र पाटीदार ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने अपने मित्र सतीश को आलू का खेत दिखाने के बहाने जंगल बुलाया। वहां उसने नुकीले लोहे के पाइप से सतीश के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए घटनास्थल पर ही मौजूद रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पाइप और उसकी बाइक जब्त कर ली है। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *