देवास में मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम रही। इस दौरान 8.30 बजे तक धूप नहीं निकली। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। इसके चलते मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों से सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। इससे सोमवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री दर्ज हुआ है। फिलहाल अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री बना हुआ है।


