देवास में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना बुदासा के समीप हुई, जब दिलीप यादव अपनी बाइक से भौंरासा की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से टोंकखुर्द ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार रात करीब 8:30 बजे देवास जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नांदेल निवासी दिलीप पिता मन्नालाल यादव (40) के रूप में हुई है। वह एक निजी पशु चिकित्सक थे और उनका एक बेटा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


