देवास में मिला युवक का शव:बिंजाना फाटक के पास की घटना; एक दिन पहले घर से निकला था

देवास में बिंजाना फाटक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान शांति नगर निवासी विजय मालवीय के रूप में हुई है, वह एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि विजय शाम को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से विजय की मौत हाेने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है। परिजनों ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी पुलिस से मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *