देवास में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों बोले- मौत का कारण साफ नहीं, डॉक्टरों ने जताई जहरीले पदार्थ की आशंका

देवास में रविवार की रात एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत सड़क हादसे से हुई या जहरीला पदार्थ खाने से, इस पर स्थिति साफ नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा। जानकारी के मुताबिक, नाथ मोहल्ला निवासी गोविंद नाथ को सोमवार रात करीब 10 बजे बस स्टैंड क्षेत्र से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप- हालत और कारण की नहीं दी गई जानकारी मृतक के परिजन अशोक नाथ पुजारी ने बताया कि देर रात अस्पताल से गोविंद की मौत की सूचना मिली। उनका कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि गोविंद को किस हालत में अस्पताल लाया गया था और उसकी मौत कैसे हुई। परिजनों को शव पीएम रूम में रखे जाने के बाद सूचना दी गई। हादसा या जहर? दोनों आशंकाएं सामने परिजनों के मुताबिक, किसी ने सड़क हादसे की बात कही, तो किसी ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई। घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने से परिजन असमंजस में हैं। डॉक्टर बोले- उल्टी हुई थी, पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गोविंद नाथ को घायल अवस्था में लाया गया था और अस्पताल में उसे उल्टी भी हुई थी, जिससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। बताया गया है कि मृतक गोविंद नाथ सीढ़ी द्वार क्षेत्र में प्रसादी की दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *